
👁 62 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मेरिनो के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मौके से गुजर रहा अन्य बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। सड़क हादसे में एक अधिवक्ता समेत दो लोग घायल हो गए जिनका पुलिस ने उपचार कराया।
मामला शनिवार की रात का है जब हापुड़ की दिल्ली रोड पर मेरिनो के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ऐसे में कचहरी से घर लौट रहे पिलखुवा निवासी अधिवक्ता घायल हो गए। वही मौके से गुजर रहे अन्य बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों का हाल जाना और उपचार कराया।























