
👁 102 views Views
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर तरह-तरह की तस्वीर सामने आई थी। पक्ष-विरोध के बाद आखिर रविवार को रामलीला ग्राउंड में साप्ताहिक पैठ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने साप्ताहिक पैठ को बंद कर दिया है। हालांकि ठेकेदार द्वारा तख्त तो रखे गए लेकिन इलाके में पैठ नहीं लगी जिससे क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।
हापुड़ के कोठी गेट के बाद रामलीला ग्राउंड में पैठ लगती थी। सप्ताहिक पैठ को लेकर नगर पालिका ने जवाब तलब भी किया था। इस रविवार सप्ताहिक पैठ नहीं लगी। क्षेत्र वासियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है क्योंकि पैठ के कारण लगने वाले जाम के झाम से परेशानी होती थी।























