👁 1 views Views
मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई प्रभावित
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर स्थित जल निगम द्वारा पीने के पानी के लिए लगाई गई पानी की टंकी की सप्लाई पिछले दो दिन से प्रभावित है। विद्युत मोटर खराब होने से सप्लाई बंद पड़ी है। गांव ततारपुर, सीतादेई के लोगों को पीने की पानी की भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहां कार्यरत ऑपरेटर ने बताया कि मोटर के मैकेनिक को फोन कर दिया गया है लेकिन अभी तक आया नहीं है। मोटर ठीक होने के बाद ही सप्लाई सुचारु होगी।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























