पिछले तीन महीनों से सड़क पर भरा पानी, लोगों के लिए बना आफत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राजपुर की मढ़ेयो के रहने वाले लोग पिछले तीन महीने से परेशान है जिनका कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बीमारी का खतरा मंडरा रहा है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अधिकारी आते हैं और निरीक्षण कर चले जाते हैं जिससे स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है।
गांव की रहने वाली अनीता ने बताया कि राजपुर की मढ़ेयों में पिछले तीन महीनों से सड़क तालाब बनी हुई है। बारिश में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग उनकी समस्या का समाधान करें और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। ग्रामीण इन दिनों जल भराव से होकर गुजरने को मजबूर है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























