👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के सरकारी क्वार्टरों में पानी भरने से बीमारियां पनप रही है और लोगों को आवाजाही में काफी समस्या आ रही है. बता दें कि डिपो रोड पर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सरकारी क्वार्टरों में पानी भरने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. इन क्वार्टर में रह रहे लोगों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है. जलभराव की वजह से लोगों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में संबंधित विभाग से लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है.
























