
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 326 गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए 160 गांव में 18 करोड़ रुपए की लागत से कूड़े के ढेर हटाए जाएंगे। इस धनराशि से गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण और कूड़ा प्रबंधन के लिए काम होगा। मार्च में शासन ने राशि को वापस ले लिया था जिसे अब फिर से निर्गत कर दिया गया है। आचार संहिता के बाद जिला पंचायत विभाग काम शुरू करेगा। आपको बता दें कि पहले चरण में 81 गांव का चयन किया गया था। अब दूसरे चरण में 160 गांव चुने गए हैं। शेष गांव में तीसरे चरण के तहत काम होगा।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811






















