👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर का ढाई करोड रुपए से सुंदरीकरण होगा। पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किया जा रहे हैं जिसके लिए करीब एक महीने पहले शासन स्तर से लगभग ढाई करोड रुपए का बजट भी पास हो चुका है।
पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सोमवार को मंदिर पहुंचे और जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया। मंदिर में 84 सीढ़ी है जिन पर पत्थर लगाया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के दोनों तरफ दो भव्य द्वारा बनाए जाएंगे। सीढ़ियों के पास छह दुकानें भी बनाई जाएंगी और जाली लगाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुंदरीकरण कार्य भी किए जाएंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























