👁 0 views Views
तमंचा लेकर घूम रहा था ,पुलिस ने दबोचा
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद की पिलखुआ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ लिया जो अन्य जनपद से तमंचा लेकर आया था और घूम रहा था।

पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपारधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव ढबारसी का शौकीन है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर






























