
शिक्षक व स्नातक एम एल सी चुनाव के मतदाताओ को मिलेगा आकस्मिक अवकाश
हापुड़, सीमन/ सूवि (ehapurnews.com): सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है किः उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति / विविध संख्या-1/1493315/2026 दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातकें के 05 एंव खण्ड शिंक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 मे उत्तर प्रदेश राज्य’ के ऐसे सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस दिनांक 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने की राज्यपाल महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की है।
राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान की गइ स्वीकृति के कम जनपद हापुड के ऐसे सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस दिनांक 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाता है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























