👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व हिन्दू साम्राज्य द्वारा शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पैदल मार्च निकाला. वीर शहीदों की याद में इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस अवसर पर विश्व हिंदू साम्राज्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल हिन्दू, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पराग पंडित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संचित अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अरुण चौधरी , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सक्षम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रिंस सिंह, आदित्य चौधरी, हनी रावत, गौरव प्रशांत आदि संगठन के सदस्य उपस्थित रहे.





























