👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 44 परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई. परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को प्रथम पाली में परीक्षा देकर आए दसवीं के छात्रों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने कहा कि पहली परीक्षा हिंदी की थी और प्रश्न पत्र बेहद आसान आया.
प्रथम पाली का समय सुबह 8:00 बजे से सुबह 11:15 बजे तक जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है. हिंदी की परीक्षा देकर आए छात्रों के चेहरे खिल उठे. उनका कहना है कि परीक्षा के लगभग सभी भाग काफी आसान थे और जो पढ़ाया गया उन्हीं में से सवाल पूछे गए.
श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में























