हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की बोर्ड बैठक 30 सितम्बर को सम्पन्न हुई जिसमें खास पांच प्रस्तावों पर विचार किया गया। ये सभी प्रस्ताव सहज ही चेयरमैन सोना सिंह ने की। चेयरमैन का कार्यकाल मुश्किल से करीब दो माह का शेष बचा है।
चेयरमैन जाते-जाते एक लाभ आउट सोर्सिंग ठेकेदार को दे गए। बोर्ड के प्रस्ताव पांच पर लिका है कि आउट सोर्सिग के माध्यम से सफाई, जलकल, प्रकाश, कार्यालय, चौकीदारी आदि की व्यवस्था पूर्व ठेकेदार से पूर्व स्वीकृत दर पर किए जाने के स्वीकृति पर विचार।
बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। नगर पालिका अधिनियम में व्यवस्था है कि परिषद उक्त कार्य हेतु राज्यस्तरीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर निविदा आमंत्रित करेगी और निम्न दर आने वाली निविदा को स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी और फिर कमेटी के प्रस्ताव को बोर्ड बैठक मे रखा जाएगा। चेयरमैन सोना सिंह के हस्ताक्षर से जारी एजेंडे में नगर पालिका अधिनियम का पालन नहीं किया गया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर

























