
हापुड़: लोगों के गुस्से के बाद शक्तिनगर पहुंचे चेयरमैन पति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शक्ति नगर के लोगों ने सोमवार को जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था जिसके पश्चात मंगलवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति श्रीपाल, शक्ति नगर पहुंचे जहां लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान चेयरमैन पति ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर विकास कार्य कराए जाएंगे लेकिन लोगों को परेशानी नहीं होगी।
शक्ति नगर के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उचित व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। लोगों की समस्या को सुनने के लिए चेयरमैन पति क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















