
धौलाना के स्वास्थ्य केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर’ का शुभारंभ विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य शिविर में पधारे लोगो ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त व नेत्र जांच, टीबी जांच आदि रोगो के परीक्षण तथा चिकित्सकीय परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद मरीज को त्वरित और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना ही सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा, डॉ. सूर सेन वर्मा, डॉ. रोहित सिंह, अतुल गहलोत, जसवंत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति थे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















