चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भी विनोद राणा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड दिलाने वाले महावीर विनोद राणा एक 40 गज के एक छोटे से घर में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले महावीर विनोद राणा उस शख्सियत का नाम है जिसने हापुड़ को वर्ल्ड स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। महावीर विनोद राणा को दूसरा एकलव्य भी कहते हैं। एकलव्य यानी जिसने बिना किसी गुरु के ज्ञान लिया हो। महावीर विनोद राणा भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद के परिश्रम से विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। महावीर विनोद राणा आज भी देश को मेडल दिलाने में रात-दिन मेहनत में लगे हुए है।
3 से 4 दिसंबर मलेशिया में हुई अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई। 25 से 31 मार्च,2023 तक पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भी विनोद राणा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एकलव्य महावीर विनोद राणा के ऊपर एक बायोपिक भी लिखी जा रही है जिस पर मुंबई में एक डायरेक्टर काम कर रहे हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर आपको महावीर विनोद राणा की जीवन कहानी देखने को मिलेगी। विनोद राणा ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261

























