👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दिन पर दिन विधायक लिखी गाड़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गाड़ियों पर विधायक लिख रहे हैं। हापुड़ में एक दर्जन से अधिक गाड़ियों पर विधायक लिखा हुआ है। इनमें से एक गाड़ी तो एक कार्यकर्ता की है जिसका पंजीकरण अन्य जनपद का है लेकिन यह गाड़ी आपको हापुड़ में ही घूमती नजर आएगी। दिन पर दिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। सड़कों पर चलते समय ऐसा लगता है कि मानो हापुड़ में विधायक लिखी गाड़ियों की बाढ़ आ गई है। कार्यकर्ता भी खुद को विधायक समझ रहे हैं।
बॉडी बिल्डिंग के लिए खरीदें 100% ओरिजिनल सप्लीमेंट: 9639279522






















