हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा इन दिनों एक नया रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी कर रहे हैं। विनोद राणा ने 11 घंटे में 11000 सपाटे लगाए हैं जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा है। विनोद राणा का दावा है कि अभी तक किसी ने भी 11 घंटे में 11000 सपाटे नहीं लगाए हैं। विनोद का दावा है कि वह गिनीज वर्ल्ड के साथ-साथ ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में जगह बनाने जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा देश को कई गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अब नया रिकार्ड बनाने की ठानी है। इसके लिए वह कड़ा परिश्रम कर रहे हैं। विनोद राणा ने 11 घंटे में 11000 सपाटे लगाए हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















