
जलभराव व गंदगी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर ग्रामीणों ने गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने नालों की तत्काल सफाई और पानी की उचित निकासी की मांग की।
ब्लॉक सिंभावली क्षेत्र के मौ, पुर और खुडलिया (हरोड़ा मोड़ सिंभावली) के ग्रामीणों ने अधिकारी पर सफाई न कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नालों का गंदा पानी घरों और दुकानों में भर रहा है, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मानसून से पहले नालों की सफाई न होने से गंदे पानी और कूड़े के कारण गांव में बीमारियां फैल सकती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मात्र तीन घंटे की बारिश में भी सिंभावली ब्लॉक परिसर और हरोड़ा मोड़ पर गंभीर जलभराव हुआ था, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया था। प्रदर्शन में देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शमशाद, मशीन, सुबोध शर्मा, तेजपाल शर्मा, जोगिंदर, भूपेंद्र सैनी, मनोज, रवि, भगत सिंह, राहुल, बंटी और चंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल थे
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: WALK-IN INTERVIEW FOR TGT & PGT: 9027474537, 7011142027























