
👁 38 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा उफान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में बह रही गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ाना शुरू हो गया है। गंगा उफान का दृश्य गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट की पूठ आदि के घाटों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही वर्षा से गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर कारगर कदम उठाए हैं और साथ ही बाढ़ आपदा विभाग को कड़ी नजर रखने को कहा है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह गंगा स्नान हेतु गहरे जल में जाने से बचें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























