
बिसमिल्ला होटल पर हुई मोहसीन की हत्या के तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत 29 जून को बिसमिल्ला होटल पर हुई मोहसिन की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रोड़, एक डंडा तथा स्विफ्ट कार बरामद की है।
आरोपी जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के बीबीपुरा वास्टा का नवाब खान व मौहल्ला कुरैशियान वास्टा का शादाब कुरैशी तथा कोतवाली अमरोहा की अंजुम कालोनी का अबूबकर है। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक मोहसिन 29 जून को बस द्वारा गाजियाबाद अपनी ससुराल जा रहा था कि बिसमिल्ला होटल पर बस कुछ देर के लिए बस रुकी थी और मोहसिन बस से उतरकर होटल की ओर जाने लगा तभी एक कार में पीछा कर रहे उक्त आरोपियों ने मोहसीन पर लाठी-डंडों आदि से प्राण घातक हमला कर दिया। परिणामस्वरुप मोहसीन बुरी तरह घायल हो गया। मोहसीन ने उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कालेज मे दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मोहसीन ने अपनी पुस्तैनी मकान किसी व्यक्ति को बेच दिया था। जबकि मृतक के मकान को आरोपी नवाब खरीदना चाहता था। मृतक मोहसीन से आरोपी नवाब ने उधार पैसे लिए थे। मृतक मोहसीन अपने पैसे वापिस करने से लिए दवाब बना रहा था जिसकों लेकर दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























