
तेंदुए की आहट पर वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के खुड़लिया व आसपास के इलाकों में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार वायरल हो रही वीडियो से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और पंजे के निशान आदि की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वह रात के समय अकेले खेतों पर ना जाएं। चौकसी के साथ सावधानी बरतें।
क्षेत्रवासियों का दावा है कि रात के समय तेंदुआ अक्सर क्षेत्र में दिख रहा है जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। इसके बाद वन विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। वन विभाग की टीम का कहना है कि हर गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। टीम क्षेत्र में पहुंची और जानवरों के पंजों के निशान आदि की जांच की।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























