
गंदगी से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा क्षेत्र के गांव हावल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदा पानी, कूड़ा भरा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिसके चलते नालियां चोक पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। हालात इतने खराब हैं कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का रास्तों से निकलना तक दुश्वार हो गया है। गांव की कई गलियों में कीचड़ और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























