
👁 12 views Views
सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने शहर में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। यदि कोई सड़क पर कूड़ा फेंकता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान, प्रतिष्ठान या मकान के बाहर भी कूड़ा मिला तो भी संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से नगर पालिका पीछे नहीं हटेगी। इस संबंध में पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने सफाई निरीक्षक दीपक कुमार को निर्देश दिए है और कहा कि कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























