आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को हाफिजपुर थाना परिसर के सामने हापुड़ ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हापुड़ जनपद के अधिकारी केवल फोटो और वीडियो तक सीमित दिखाई दे रहे हैं, जबकि धरातल पर किसानों से जुड़े अधिकांश कार्य आज भी लंबित पड़े हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल सचिव ललित चौधरी ने बताया कि ग्राम दस्तोई निवासी राजकुमार की बिजली की लाइन 18 दिसंबर से चोरी हुई पड़ी है, लेकिन अब तक न तो पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही विद्युत विभाग द्वारा नई लाइन लगाई गई है। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसान को परेशान होना पड़ रहा है।

विनय बाना ने कहा कि उत्कल कंपनी से जुड़े किसानों को लगातार कुछ नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। किसानों को 20 जनवरी तक पूर्ण भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन न तो कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न ही किसानों को उनका भुगतान मिला।

बैठक के मुख्य अतिथि एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि अब किसानों को गंभीरता से विचार करना होगा। गन्ना मिल समय पर भुगतान नहीं कर रही है, बाहर की कंपनियाँ किसानों से लूट कर फरार हो रही हैं, और विद्युत विभाग अपने घोटालों के सबूत किसानों से मांग रहा है जबकि स्वयं कोई जवाबदेही नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है, क्योंकि अधिकारी काम करने के बजाय फोटो और वीडियो में अधिक व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक़ की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान डॉ मतलूब सूरजवीर सिंह लोकेश प्रधान शोकिन प्रधान पोदन प्रधान अनिल चौधरी विनोद धारीवाल मनिंदर मसंद गौरव चौधरी भानु सिद्धू परमजीत सिंह उज्वल सिरोही जाकिर चौधरी अदनान चौधरी गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!