Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में पहुंचे ऊर्जा निगम के जेई से अभद्रता का मामला सामने आया है जिसके बाद गुस्साए जेई ने पूरे गांव की बिजली ही काट दी जिसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। विधायक, ग्राम प्रधान ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लाइन चालू करने के लिए कहा लेकिन ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ का कहना है कि बिजली सप्लाई चालू करने के लिए जेई को निर्देश दिया है। साथ ही जेई की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
आपको बता दें कि गांव में दो पक्षों में मीटर लगवाने को लेकर पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही है। बुधवार की दोपहर ऊर्जा निगम के जेई किसी काम से गांव पहुंचे जहां उनके साथ भी नोकझोक हुई जिससे गुस्साए जेई ने पूरे गांव की बिजली ही काट दी। बिजली सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को घरों में पानी और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने में काफी ज्यादा परेशानी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। वह एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700

























