👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली विकासखंड के गांव रझैटी बाकपुर में ग्राम प्रधान और प्रधान पति ने गांव के चौराहे और नुक्कड़ पर फ्लेक्स बोर्ड लगवाए हैं जिसमें गोकशी करने पर होने वाली सजा के बारे में लिखा है. इस बोर्ड का उद्देश्य गोकशी पर रोक लगाना और गांव में भाईचारा बनाए रखना है. ग्राम प्रधान यासमीन और प्रधान पति इरकान अली ने गांव के लगभग समस्त चौराहों पर यह बोर्ड लगवाए हैं जिस पर लिखा है कि गौहत्या करना अपराध है जिसके लिए कठोर कारावास की सजा है. कोई भी गोकशी ना करें और गांव में भाईचारा व आपसी सौहार्द बनाए रखें.






















