हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पास के गांव अतरौली निवासी विशाल उर्फ कपिल का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचा. इस दौरान ग्रामवासियों की आंखें नम हो गई और जवान को विदाई दी.
बता दें कि गाजियाबाद के गांव अतरौली निवासी राजकुमार के बेटे विशाल उर्फ कपिल करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे जिनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल तोमर कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे थे और एक मार्च को ट्रेनिंग के तहत फिरोजपुर की एक नदी में तैराकी कर करते समय नदी में बह गए. रविवार को कपिल का शव बरामद हुआ और मंगलवार को जवान कपिल तोमर का पार्थिव शरीर गांव फिरोजपुर लाया गया. इस दौरान गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. सभी ने नम आंखों के साथ जवान को विदाई दी. जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए ग्रामीण सुबह से ही इकट्ठा हो गए और छतों पर चढ़ गए. बताया जा रहा है कि कपिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़े जिनकी शादी नहीं हुई थी. परिजनों का कपिल की शादी का सपना अधूरा रह गया.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041





















