
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो यूट्यूबर वंशिका की बताई जा रही है। वंशिका और उसकी मां में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने हाथापाई का रूप ले लिया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।
बता दें कि वंशिका करीब दो वर्षों से वंशिका हापुड़ वीके नाम का चैनल चलाती हैं। वंशिका की मां और वंशिका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने हाथापाई का रूप ले लिया। इस दौरान गाली-गलौज भी हुआ। मारपीट से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वंशिका की मां ने वंशिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।






























