👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक गाड़ी की खिड़कियों पर लटककर कुछ युवा स्टंट कर रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। पीछे चल रहे युवक ने कार सवारों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की एक वीडियो अपने आप में कई सवाल उठा रही है। इस तरह स्टंट करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। जरा-सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है लेकिन कार सवार अपनी जान को जोखिम में डालकर कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं।






















