
ढबारसी में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया, क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया ढबारसी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं और सम्मान के साथ स्वागत किया।
दिग्विजय सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के मैदान में मिला सम्मान और अपनों का प्यार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।
उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आयोजनकर्ताओं की सराहना की। साथ ही कहा कि युवाओं का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ वह सदैव क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर काम करते रहेंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























