
सड़क हादसे में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 54 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर के रहने वाले राजा शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को उसके पिता 54 वर्षीय मदनपाल अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की हापुड़ मोदीनगर रोड पर पहुंचे तो पुल से 100 मीटर पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पिता की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























