
चलते ट्रैक्टर पर स्टंट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्याना चौकी के पास चलते टैक्टर पर युवक द्वारा स्टंट करने का मामला सामने आया है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह का स्टंट करना जानलेवा भी साबित हो सकता है।
जनपद हापुड़ में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौराहे की बताई जा रही है जिसमे देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक युवक चलते ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा है। अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है। मामले की वीडियो जैसे ही सामने आई लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
ADMISSIONS OPEN NOW: KIDZEE ELEMENTARY SCHOOL : 8979495366 || Play Group to Grade 5


























