
रिश्वत लेते बिजली कर्मी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दो बार रुपए लेता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विद्युत विभाग के कर्मचारियों का है जो टीजी-2 पद पर तैनात है। बिजली चोरी से जुड़े मामले को रफादफा करने से इस प्रकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल रिश्वत लेते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा का बताया जा रहा है जहां पहुंचे बिजली कर्मी ने मामला रफा दफा करने के नाम पर ₹4,000 की घूंस ली जिसकी वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























