
लापरवाही से बक्सा फेंकने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में तारों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी बीच बिजली के खंभे पर चढ़े एक कर्मचारियों द्वारा बक्सा लापरवाही के साथ नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। क्षेत्र वासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दावा किया जा रहा है कि सिर्फ एक बक्सा ही नहीं बल्कि आसपास के सारे बक्सों को इसी तरह लापरवाही के साथ फेंका गया। ऐसे में हादसा भी हो सकता है और राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। मामले में लापरवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
गुरुवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में बिजली के तारों की बदली और मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी धम की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी तुरंत बाहर आए तो देखा कि तारों की मरम्मत या बदली कर रहे कर्मचारी लापरवाही के साथ बक्से फेंक रहे हैं जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl






























