हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्री गंज रोड और आवास विकास कॉलोनी को जोड़ने वाले रेलवे के पुल पर अब ई-रिक्शा नहीं चढ़ सकेगी। इसके लिए लोहे के पोल रेलवे पुल के दोनों ओर लगाए गए हैं। बता दें कि यहां पहले भी रेलवे पुल के दोनों ओर लोहे के खंबे खड़े थे लेकिन उनमें ज्यादा अंतर होने की वजह से ईरिक्शा, ठेले यहां निकलते थे जिसे शुक्रवार की शाम को स्पेशल ट्रेन में सवार होकर गुजरे रेलवे जीएम ने देख लिया और नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को संबंधित निर्देश दिए।
जीएम की नाराजगी के बाद अधिकारी हरकत में आए और रेलवे पुल के दोनों ओर लोहे के पोल लगाने का कार्य शुरु कर दिया। अब यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है जहां से टू-व्हीलरों के निकलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यहां से अब ई-रिक्शा और ठेले नहीं निकल सकेंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























