
प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट में चार विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार की शाम को तहसील गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट में पर्यटन विभाग द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।प्रदेश मंत्री ने आरती स्थल पर पहुंचकर मां गंगा जी की आरती में प्रतिभा किया गया। इसके उपरांत पर्यटन मंत्री द्वारा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की 04 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट में गंगा क्षेत्र में घाट एवं ब्रजघाट में फसाड लाइटिंग (अग्रभाग की प्रकाश व्यवस्था) का सृजन कार्य, गढ़मुक्तेश्वर में गंगा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य तथा गढ़मुक्तेश्वर में फवारा चौक का सौंदर्य करण कार्यों का हुआ लोकार्पण तथा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर/ब्रजघाट में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की 05 परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास। जिसमें मंत्री द्वारा बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में टीएफसी कम मल्टीकल्चर हब, ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुलभ प्रसाधन , पीने का पानी, आर0ओ0, इंटरलॉकिंग टाइल्स साईनेज /हाई मास्क तथा गढ़मुक्तेश्वर का समेकित पर्यटन सुविधाओं के सर्जन के साथ-साथ बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में मल्टी लेवल पार्किंग एवं प्रवेश द्वार का निर्माण व ग्राम सरावनी स्थित पौराणिक शिव मंदिर का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रेखा नागर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























