👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रमुख साहित्यिक संस्था काव्यदीप का रविवार को हापुड़ में 7वां वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा.उमाकांत शुक्ल ने की। समारोह की मुख्य अतिथि व्यंगकार अर्चना चतुर्वेदी थी और संचालन संस्था के महामंत्री उमेश कुमार शर्मा ने किया।
समारोह में अतिथियों ने काव्यदीप वार्षिकी का विमोचन किया। समारोह में साहित्य, चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली हस्तियों को काव्यदीप शिखर सम्मान, काव्यदीप साहित्य श्री सम्मान, काव्यदीप साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक डा. अशोक मैत्रेय ने संस्था की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























