👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला जवाहर गंज में स्थित मेडिकल मार्किट के निकट से बदमाश एक युवक का पिट्ठू बैग उठाकर ले गया। बदमाश की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
नितिन कुमार मेडिकल मार्किट में किसी जरुरी काम से आया था। बदमाश उसका बैग ले उड़ा। बैग में जरुरी पेपर व चार हजार रुपए नकद थे। बैग चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।



























