👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर हापुड़ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपाई आज विधानसभा कार्यालय मीनाक्षी रोड पर एकत्र हुए और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढ़ती ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में मनोज कर्णवाल, विनीत दीवान, राजेश बीड़ी वाले, मोहन सिंह, संजीव शर्मा, सतीश सिंघाल तथा अजय भास्कर उपस्थित रहे।































