👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्योतिपुंज महिला एवं ग्राम विकास संस्थान द्वारा ग्राम टयाला में 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए संस्था प्रबंधक डा. नित्यानंद सैनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर देश की आन-बान-शान के लिए शहीदों को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम में विमला देवी रक्षा, प्रत्यक्ष, आनंद प्रकाश, वैष्णवी, बाबू सतीश बीसीडी, पंकज, रामभोज, मास्टर ओमप्रकश आदि उपस्थित रहे।
























