
सिंभावली: युवक पर किया जानलेवा हमला, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा राजपुर मार्ग पर शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी नितिन बाल कटवाने के लिए कुचेसर रोड चौपला गया था। उस दौरान उसका कुछ लोग पीछा करने लगे। वह भाग कर सिंभावली क्षेत्र के पास पहुंचा तो हमलावरों ने गेहूं के खेतों में खींच लिया। जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान नितिन की एक टांग टूट गई और पैर में लोहे की वस्तु लग गई। हमलावरों ने नितिन को मृत समझकर सिखेड़ा-राजपुर मार्ग पर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























