हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली हापुड़ के अंतर्गत आनंद विहार में एक शिक्षक दंपति के मकान का मंगलवार की दोपहर को ताला तोड़कर बदमाश 70 हजार रुपए नकद और एक लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। आईटीआई के प्राचार्य निशांत कुमार और उनकी पत्नी प्रवक्ता आरती आज घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। इसी बीच बदमाश आए और मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए।
बदमाशों ने घर की सेफ आदि से 70 हजार रुपए नकद और एक लाख रुपए से ज्यादा के जेवर चोरी कर लिए। बदमाश की हरकते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिक्षक दंपति को पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिले ही दंपति घर पहुंचे और घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को खोजने में लगी है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996






















