हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व हिंदू परिषद ने हापुड़ में भी अपना 58 वाॅ स्थापना दिवस मनाया. हापुड़ देहात क्षेत्र के धनोरा गाँव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के बारे में बताते हुए कहा कि जन्माष्टमी के दिन 1964 में सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर द्वारा विहिप की स्थापना हुई. साथ सुधीर चोटी ने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में इस संगठन को तैयार किया गया?
जिला प्रमुख धर्मप्रसार दीपक त्यागी ने धर्म के प्रति एकजुट होकर तथा सजग रहने की बात कही. इस दौरान जिला सहमंत्री योगेश, संगठनमंत्री लाखन, नगर सहमंत्री अभय, नगर प्रमुख धर्मप्रसार मनीष चावला, जसवीर त्यागी, अंकुर, निशू, रीतिक, योगेन्द्र, विशाल, वतन, हिमांशु, राजीव शर्मा, गोलू, निप्पल, अंशुल, प्रदीप, जोगिंदर, वंश, काकुल, नकुल, श्रब, निशांत, दीपांशु, बादल, रवि त्यागी, मोहित, शिवम शर्मा, रितिक हिंदू, उज्जवल त्यागी, यश ठाकुर, रोहित ठाकुर आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ेः- शाहपुर जट्ट में भी कट रही है अवैध कालोनी
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























