
👁 19 views Views
घर के बाहर खड़ी बाइक को वाहन चोरों ने चुराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाफिजपुर। गांव अकड़ौली में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव अकड़ौली निवासी लच्छू सिंह ने बताया कि वह 21 मई को बाइक पर सवार होकर गांव के जितेंद्र सिंह उर्फ बल्ले के मकान पर किसी कार्य से गया था। उसने बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। करीब तीन घंटे बाद शाम सात बजे जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























