
सपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशोदिया ने किया ग्रामीणों से संवाद, बढ़ती महंगाई पर जताई नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशौदिया ने बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसमस्याओं को लेकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महँगाई, बिजली संकट और आम जनता की परेशानियों को लेकर लोगों की राय जानी। ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रहे बिजली बिल, अघोषित कटौती और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर नाराजगी जताई।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करने में लगी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महँगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी। दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























