
👁 41 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि सिंभावली क्षेत्र में गांव अनूपुर डिवाई में द लग्जरी पूल के नाम से स्विमिंग पूल संचालित है। रविवार को मेरठ के किठोर क्षेत्र का रहने वाला दानिश आपने साथी के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। वह फिसल गया जिसकी रीड की हड्डी टूट गई। दानिश का उपचार फिलहाल मेरठ में चल रहा है। वह शारीरिक विकलांगता की स्थिति में आ चुका है। वहीं उसका साथी इस दौरान घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























