
आर्य समाज हापुड़ में वैदिक सत्संग का शुभारंभ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वेदों के स्वाध्याय और सत्संग की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आर्य समाज, हापुड़ में श्रावणी पर्व के अवसर पर पाँच दिवसीय विशेष वैदिक सत्संग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम 13 अगस्त (बुधवार) से 17 अगस्त (रविवार) तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तथा सायं 5:00 से 7:00 बजे तक आर्य समाज परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रातः कालीन यज्ञ में यज्ञमान के रूप में श्रीमती सरोज कुमारी एवं श्री चमन सिंह शिशोदिया तथा श्रीमती रेखा गोयल एवं श्री मदनलाल गोयल उपस्थित रहे। भजनोपदेशक श्री कुलदीप भास्कर (घरौंदा, हरियाणा) ने भावपूर्ण भजनों — “कण-कण में ढूँढो प्रभु को…” तथा “लगन तुमसे लगा बैठे…” — से उपस्थित जनों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आचार्य आचार्य संजीव रूप जी (बदायूं, उत्तर प्रदेश) का आज जन्मदिन भी बड़े श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अपने उपदेश में उन्होंने कहा — “मनुष्य जो अपने लिए चाहता है, वह दूसरों को देना सीखे। जिस प्रकार विद्यालय में हर छात्र जिलाधिकारी नहीं बन पाता, उसी प्रकार प्रत्येक मनुष्य मोक्षाधिकारी नहीं बन पाता, लेकिन आर्य समाजी 24 घंटे परमपिता परमेश्वर के ‘CCTV कैमरे’ में रहकर मोक्षाधिकारी बनने का प्रयास करता है।”
इस अवसर पर आर्य समाज हापुड़ के प्रधान पवन आर्य, सुरेश सिंघल, माया आर्या, पुष्पा आर्या, शशि सिंघल, राकेश गुप्ता, नरेंद्र आर्य, दिनेश आर्य, मंजुला आर्या, सोनू शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























