
गांव माधापुर में रखें ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में चोरों ने ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने विद्युत विभाग व पुलिस को मामले से अवगत कराया जो मामले की जांच कर रही है। लाखों की चोरी से हड़कंप मचा है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में चोरियां बढ़ती जा रही है। मामला मंगलवार की देर रात का है जब चोरों ने गांव में रखे ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चुरा लिया और ट्रांसफार्मर को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर आदि सामान चोरी हो गया जिसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। वहीं बुधवार की सुबह जब ग्रामीण सड़क पर निकले तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस की जांच जारी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























