👁 0 views Views
जीएसटी रेड की अफवाह पर बर्तन बाजार बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी प्रवर्तन दल की रेड की अफवाह पर गुरुवार को हापुड़ के कसेरठ बाजार में बर्तन प्रतिष्ठान बंद रहे। गुरुवार की सुबह बर्तन मार्किट में यह अफवाह फैल गई कि वाणिज्य कर की जीएसटी टीम बर्तन व्यापारी के प्रतिष्ठान व गोदाम पर छापा मारने गाजियाबाद से रवाना हो गई है औऱ इस टीम में करीब 24 अफसर है, जो लग्जरी वाहनों में सवार है।
इस अफवाह के बाद बर्तन व्यापारी दहशत में आ गए और अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बता दें कि जीएसटी टीम की हापुड़ के दो बर्तन व्यापारियों पर रेड हो चुकी है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

























