हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शटल से यात्रा करने वाले यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों को निकालने के चलते शटल ट्रेन रोकने का विरोध किया और हंगामा किया। शटल ट्रेन से हापुड़ से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में बुलंदशहर से सुबह शटल ट्रेन 5:35 पर हापुड़ के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन हापुड़ से होते हुए नई दिल्ली तक जाती है। शनिवार को प्रतिदिन की तरह शटल ट्रेन सुबह 5:35 पर बुलंदशहर से निकली लेकिन हापुड़ पहुंचने से पहले ही ट्रेन को आउटर पर रोक दिया और मालगाड़ी तथा स्पेशल ट्रेन को निकाला गया जिसके चलते शटल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने की वजह से ट्रेन शटल को रोका गया। दैनिक यात्रियों की परेशानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646






















